खबर आज तक

Himachal

हिमाचल कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू

हिमाचल कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद हुई सियासी हलचल के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. शिमला स्थित राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली की तरफ जा चुके हैं. यहां वे कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री का प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात का कार्यक्रम है. इसके अलावा भी सोनिया गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिल सकते हैं.

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत की

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत की. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे पहली बार दिल्ली नहीं जा रहे हैं. इससे पहले भी दिल्ली जाते रहे हैं. यहां केंद्रीय आलाकमान से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किसी तरह की भी सियासी हलचल और बदलाव की चर्चाओं को खारिज किया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर कोई अपनी भूल मानकर वापस आना चाहे, तो उसके बारे में भी विचार किया जा सकता है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह बागी विधायकों की वापसी को लेकर भी प्रियंका गांधी से चर्चा कर सकते हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top