खबर आज तक

Himachal

हिमाचल के शक्तिपीठों में नतमस्‍तक हुईं जैकलीन फर्नांडिस, श्रीलंका में शांति के लिए बगलामुखी में करवाएंगी हवन

बालीवुड की नामी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस वीरवार को हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में नतमस्‍तक हुईं। अभिनेत्री ने मंदिरों में शीश नवाकर विशेष पूजा अर्चना की। जिला कांगड़ा के चामुंडा नंदिकेश्‍वर धाम में सबसे पहले पूजा के बाद वह दोपहर बाद बज्रेश्‍वरी माता मंदिर कांगड़ा में पहुंची। यहां मंदिर की परिक्रमा की और कुछ देर रुकने के बाद ज्वालाजी माता मंदिर में मां की पवित्र ज्योतियों के दर्शन करने के लिए रवाना हुईं।

जैकलीन फर्नांडिस इसके बाद चिंतपूर्णी माता मंदिर में पूजा करेंगी व रात काे माता बगलामुखी में विशेष हवन करेंगी। जैकलीन यह पूजा व हवन श्रीलंका में पैदा हुए संकट से उभरने के लिए कर रही हैं। जैकलीन ने शक्तिपीठों में जाकर प्रार्थना की है कि श्रीलंका में जो हालात बन गए हैं, उनसे देश जल्‍द पार पाए। कांगड़ा मंदिर में दर्शन के दौरान पत्रकारों ने भी उनसे बातचीत करने की कोशिश की है। लेकिन उन्‍होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। अभिनेत्री के साथ मौजूद टीम व मंदिर पुजारियों ने बताया कि वह श्रीलंका में पैदा हुए संकट लेकर चिंतित हैं व इसीलिए पूजा करवा रही हैं।

बताया यह जा रहा है कि फर्नांडिस मां वैष्णों देवी के दरबार में पूजा अर्चना करके जम्मू से हिमाचल पहुंची हैं। हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा मैक्लोडगंज पहुंची और आज सुबह ही उन्होंने चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में भी पूजा अर्चना की है। उनकी सभी शक्तीपीठों में दर्शन करने की योजना है।

बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचने पर माता के पुजारियों ने अभिनेत्री से विधिवत पूजा अर्चना करवाई। कुछ देर कांगड़ा मंदिर में रुकीं। कांगड़ा माता के दर्शनों के बाद जैकलीन शक्तिपीठ श्रीज्वाला जी व चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए निकल गईं।

बगलामुखी मंदिर के पुजारी प्रधान पुजारी पंडित दिनेश ने बताया जैकलीन फर्नांड‍िस आज रात को हवन करवाएंगी। बताया जा रहा है श्रीलंका को संकट से उभारने के लिए वह पूजा करवा रही हैं। दरअसल जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका की ही रहने वाली हैं व उन्‍होंने 2009 में बालीवुड में एंट्री की थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top