खबर आज तक

Himachal

हादसा: कांगड़ा बाईपास रोड पर निजी बस के साथ बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

हादसा

कांगड़ा बाईपास रोड पर बुधवार को एक सड़क हादसा पेश आया है। सुबह यहां पर निजी बस के साथ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को कांगड़ा बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक टंड नरवाना जा रही निजी बस (HP68A 2656) से टकरा गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान मौके पर लोग इकट्ठे हो गए और हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।

कांगड़ा थाने से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों की पहचान रजत और अश्वनी निवासी खोली के रूप में हुई है। दोनों दोस्त थे और बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तेज रफ्तारी के कारण ये हादसा हुआ है। बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top