खबर आज तक

Himachal

शादी के 4 माह बाद ही पूजा को तंग करने लगे थे, पेरेंट्स को हत्या का शक..क्या है नूरपुर का हैरान कर देने वाला केस

हत्या का शक

नूरपुर। नूरपुर के अघार में सामने आए मामले ने पूरे हिमाचल को हिला दिया है। अघार पंचायत में महज 27 वर्षीय विवाहिता पूजा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आखिर क्या कारण रहे कि पूजा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की एक साल की बेटी भी है।

पूजा के पिता जर्म सिंह ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी अघार पंचायत के रोड निवासी अनिल कुमार के साथ की थी।

शादी के चार महीने बाद ही उनकी बेटी के ससुराल वालों ने पूजा को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। कई बार समझाने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। जर्म सिंह को शक है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

इस बारे मेें डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतका की सास, ससूर, पति, दो ननदों व एक ननदोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top