खबर आज तक

Himachal

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में कारों से ज्यादा गुड्स करियर दौड़ रहे हैं, जानिए रोचक खुलासा

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में कारों से ज्यादा गुड्स करियर दौड़ रहे हैं। जी हां, यह रोचक खुलासा आरटीओ धर्मशाला के आफिस से मिले आंकड़ों से हुआ है। धर्मशाला शहर में मालवाहक वाहनों का पंजीकरण 6126 पहुंच गया है। दूसरे नंबर पर मोटर कैब हैं। मोटर कैब के पंजीकरण का 5626 पहुंच गया है। कारों के पंजीकरण की बात की जाए, तो यह 3252 तक पहुंच गया है। ट्रैक्टर्ज की बात की जाए, तो धर्मशाला आरटीओ आफिस 114 कृषि ट्रैक्टर्ज दर्ज हैं। इसके अलावा 645 अन्य ट्रैक्टर्ज पंजीकृत हुए हैं।

आरटीओ धर्मशाला के तहत दो रोड रोलर भी पंजीकृत हैं। एक एनिमल एंबुलेंस भी है। इसके अलावा कई अन्य छोटी बड़ी गाडिय़ों के पंजीकरण को मिला दिया जाए, तो यह आंकड़ा साढ़े 23 हजार से ज्यादा ठहरता है।

हायर की जाने वाली बाइक-स्कूटर

शहर में पर्यटकों के लिए बाइक और स्कूटर भी किराए पर मिलते हैं। इन वाहनों की कुल संख्या 180 है। शहर में 119 ओमिनी बसें भी चल रही हैं। प्राइवेट सर्विस व्हीकल की संख्या 37 है।

शहर में थ्री व्हीलर की संख्या

शहर में दो तरह के थ्री व्हीलर चल रहे हैं। इनमें 300 थ्री व्हीलर गुड्स की श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा 1167 थ्री व्हीलर पैसेंजर की श्रेणी में आते हैं।

मैक्सी कैब का क्रेज

शहर में मैक्सी कैब भी ख्ूाब चल रही है। शहर में कुल 2381 मैक्सी कैब चल रही है। मोटर कैब की संख्या भी 5628 है। शहर में 1669 बसें भी चल रही हैं। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट की संख्या 26 है।

कुल 23647 बसें

शहर में कुल वाहनों की संख्या 23647 है। इनमें शिक्षण संस्थानों की कुल बसें 410 हैं। शहर में 19 क्रेन चल रही है। कुल मोटरसाइकिल और स्कूटर की संख्या 1102 है। शहर में 4 मोबाइल क्लीनिक भी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top