खबर आज तक

Himachal

सोलन के अमरावत्ती कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त 2 युवकों को किया गिरफ्तार

featured

सोलन के अमरावत्ती

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में अमरावत्ती कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। 2 युवतियों को भी आपत्तिजनकर हालत में पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी जांच भी शुरू कर दी है।

बाहर से लाई गई थीं लड़कियां

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फेस-3 में अमरावती कॉलोनी स्थित एक घर में 2 युवक बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार का धंधा कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबिश दी तो कमरे में 2 युवक और एक लड़की मिली। साथ वाला कमरा अंदर से बंद था, जिसे खुलवाया तो अंदर भी एक अन्य लड़की थी। दोनों युवकों को हिरासत में लिया देह व्यापार चला रहे युवकों की पहचान अनित कुमार निवासी फरोह तहसील झडुंता जिला बिलासपुर और ओशांत कुमार निवासी ठकावा तहसील भोटा जिला हमीरपुर के रूप मे हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top