खबर आज तक

Himachal

सुधीर शर्मा ने धर्मशाला की पंचायतों को एक साथ दिलाए 24 काम, 45 लाख रुपए होंगे खर्च

सुधीर शर्मा

शहर के साथ गांवों में रास्ते, सुरक्षा दीवारों व पुलियों का नेटवर्क और होगा मजबूत, बरसाती नुकसान की भरपाई करने में सहन नहीं होगी कोताही : सुधीर शर्मा

जल्द ही अन्य कार्य मंजूर करके जनता को किए जाएंगे समर्पित

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

हिमाचल में आई आपदा का साइलेंट रहकर तगड़ा प्रबंधन करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने धर्मशाला हलके विभिन्न स्थानों के लिए एक साथ 24 कामों का बजट मंजूर करवा दिया है। लाखों रुपए का बजट मंजूर होने के बाद यह पैसा रास्ते, सुरक्षा दीवारों व पुलियों का नेटवर्क मजबूत करने पर खर्च होगा। जनता ही जनार्दन के अपने स्लोगन को साकार करते हुए सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में जारी बयान में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ताजा मंजूर कार्यों में मंदल पंचायत में महिंद्र सिंह व अन्य की जमीन के पास गांव भड़वाल में 1.5 लाख से रास्ता बनाया जाएगा। मंदल पंचायत में ही इंद्रजीत के घर से जोगिंद्र सिंह व अन्य की जमीन तक गांव भड़वाल में 2.5 लाख से रास्ता बनेगा। उन्होंने बताया कि बरवाला पंचायत में कुलदीप कुमार , पुरुषोत्तम लाल , हेमराज की जमीन तक 2.5 लाख से सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। टंग नरवाणा पंचायत में भी डेढ़ लाख से सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इस पर डेढ़ लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

यह सुरक्षा दीवार अनिल कुमार , विजय कुमार ,एवम अन्य के घर के पास वार्ड नं 5 पंचायत टंग नरवाना में बनेगी। टंग नरवाणा पंचायत में ही मेन रोड से राम कुमार के घर की ओर वार्ड 2 में 3 लाख से रास्ता बनेगा। भागसूनाग में सवा लाख से सुरक्षा दीवार लगेगी। यह सुरक्षा दीवार संतोष कुमारी एवम देश राज के घर के पास वार्ड 2 में लगेगी। सुक्कड़ पंचायत में मेन रोड स शेर सिंह के घर की ओर वार्ड 2 में डेढ़ लाख से रास्ता बनेगा। तंगरोटी खास पंचायत में दो लाख से मेन रोड से श्मशानघाट की ओर पक्का रास्ता बनाया जाएगा।

रक्कड़ पंचायत में लिंक रोड से सुदेश कुमार एवम अन्य के घर की ओर 1 लाख से रास्ता बनेगा। पंचायत तंगरोटी में डेढ़ लाख से पुली बनेगी। यह पुली व नाली हीरा लाल के घर से लिंक रोड की ओर वार्ड 7 में बनेगी। रक्कड़ पंचायत में लिंक रोड से एक लाख से पक्का रास्ता बनेगा। उक्त रास्ता अशोक कुमार के घर की ओर वार्ड 3 में बनेगा। सुक्कड़ पंचायत में राहुल कुमार के घर की ओर वार्ड 2 में 1.5 लाख से जीपेबल रोड बनेगा। बगली पंचायत में केसीसी बैंक की ओर से एक लाख रुपए से हरमान सिंह , माया देवी के घर की ओर वार्ड 2 में रास्ता बनेगा। चैतड़ू पंचायत में मेन रोड वार्ड तीन से सुरेन्द कुमार के घर की ओर 1 लाख रुपए रास्ते पर खर्च होंगे।

लिंक रोड सुक्कड़ से राजकीय उच्च विद्यालय सुक्कड़ की ओर 2 लाख रुपए रास्ते पर खर्च होंगे। बाघणी पंचायत में सुभाष चन्द के घर से राकेश कुमार के घर की ओर वार्ड न0 8 में 1 लाख से नाली बनेगी। कंड करडियाणा पंचायत में मेन रोड से मेहरी देवी एवं अन्य घर की ओर वार्ड 4 में 1 लाख की इंटरलॉकिंग टाइल लगेंगी।

टंग नरवाणा पंचायत में भट्ट मोहल्ला वार्ड 1 से नरवाना चौक की 2 लाख से पक्का रास्ता बनेगा। मनेड पंचायत में मेन रोड से शीतला माता मंदिर की ओर एक लाख से इंटरलॉक टाइल लगेंगी। बरवाला पंचायत में रणजीत सिंह , सरवन कुमार के घर के पीछे वार्ड 7 में 1.25 लाख से सुरक्षा दीवार बनेगी। ढगवार पंचायत में एक लाख से मोक्षधाम का सौंदर्यीकरण होगा।

नरवाणा पंचायत में डेढ़ लाख रुपए से पंचायत घर से सुंडल नाले तक वार्ड 4 में 1.5 लाख से रास्ता बनेगा। नरवाणा खास में भागो देवी एवम अन्य के जमीन के साथ वार्ड 4 में 1.5 लाख से पुली बनेगी। पंचायत टऊ में भी डेढ़ लाख रुपए पुलिया के लिए मंजूर हुए हैं। वार्ड नंबर तीन में यह काम होगा। काम में कोताही सहन नहीं होगी सुधीर शर्मा ने कहा कि अभी सैकड़ों अन्य कार्यों की औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं।

जल्द ही अन्य कार्यों को भी मंजूरी मिलेगी। धर्मशाला हलके में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एकसमान विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में प्रशासनिक, कृषि, बागबानी, भू संरक्षण,जलशक्ति, पीडब्ल्यूडी आदि सभी विभागों के अधिकारियों को आपदा से जुड़े प्रस्तावों पर तेजी से काम करने को कहा गया है। काम लटकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top