खबर आज तक

Himachal

सुजानपुर होली उत्सव: सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ; पांच को सजेगा मंच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

कार्यकर्ताओं की समस्याएं का हल

सुजानपुर होली उत्सव: सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ

सुजानपुर: हर साल की भांति इस वर्ष भी सुजानपुर होली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन ने त्यौरियां शुरू कर दी हैं। डीसी हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने  बताया कि पांच से आठ मार्च तक आयोजित किए जाने वाले सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पांच मार्च को दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे सुजानपुर में भव्य शोभायात्रा और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ऐतिहासिक होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। डीसी हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने यह जानकारी दी है।वह मेला स्थल पर विभागीय प्रदर्शनियों और सुजानपुर के मैदान में ही पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का उद्घाटन भी करेंगे। इसी दिन शाम को वह दीप प्रज्ज्वलन के साथ होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का भी शुभारंभ करेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में जिला हमीरपुर सहित हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए स्थानीय हिमाचली लोक कलाकारों के अलावा कई स्टार कलाकार भी होली उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। उपायुक्त ने बताया कि पांच मार्च को उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या रात 12 बजे तक चलेगी। जबकि अन्य सांस्कृतिक संध्याएं रात दस बजे तक ही होंगीं। पहली संध्या के मुख्य आकर्षण मशहूर पंजाबी गायक काका होंगे। इनके अलावा कुसुम जस्सी, गौरव कौंडल और यूजिकल कोरियोग्राफी आईजीटी डांस ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top