खबर आज तक

Himachal

सुजानपुर मैदान में आजादी का अमृत महोत्सव 9 सितंबर को, तैयारियां जोरों पर

9 सितंबर को सुजानपुर मैदान में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल उपस्थित रहेंगे। बताते चलें कि पूरा प्रदेश आजादी का अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है इसी क्रम में पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में 9 सितंबर शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर विशेष बैठक उपमंडल कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में उप मंडल अधिकारी हरीश गज्जू थाना प्रभारी सतपाल शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर उप मंडल अधिकारी एवं थाना प्रभारी सहित सुजानपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता ने सुजानपुर मैदान का निरीक्षण किया और कहा यह कार्यक्रम आयोजित होगा इसको लेकर विचार-विमर्श किया।

बताते चलें कि आजादी का अमृत महोत्सव सुजानपुर मैदान में आयोजित होगा लेकिन मैदान में अग्निवीर भर्ती का भी आयोजन हुआ है ऐसे में किसी भी तरह की अव्यवस्था ना हो लोग सही तरीके से आए और सही तरीके से वापस अपने गंतव्य तक पहुंचे को लेकर तमाम तैयारियां की जा रही हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विशेष रुप से विभागीय प्रदर्शनीया भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मैदान के मध्य में यह कहां पर लगाई जाए, वाहन पार्किंग लोगो की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट तमाम चीजें कहां कहां स्थापित हो तमाम बातों को लेकर निरीक्षण किया गया।

उप मंडल अधिकारी हरीश गज्जू ने बताया 9 सितंबर शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सुजानपुर मैदान में आयोजित होगा, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है मैदान का निरीक्षण किया है।

पंडाल सजाने का काम शुरू हो गया है। किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था ना रहे इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क तरीके से काम कर रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top