खबर आज तक

Himachal

सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री, जानिये उनका अब तक का सफर

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को रसील सिंह के घर हुआ था. उनके पिता सरकारी कर्मचारी रह चुके हैं. उनकी पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर और दो बेटियां हैं. एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुवात की. संजोली कॉलेज में पहले कक्षा के डीआर और एससीए के महासचिव चुने गए. उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में एससीए के अध्यक्ष चुने गए।

सुक्खू 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने. 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने. 1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे. नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने. 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने. 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने।

जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top