खबर आज तक

Himachal

सावधान! हिमाचल में छाने वाला है सफेद अंधेरा; कांगड़ा, मंडी-बिलासपुर में 3 दिन कोहरे का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में अब कोहरा सताएगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 3 दिनों तक प्रदेश के मैदानी जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलो में बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिला शामिल हैं। ऐसे में कोहरे के कारण जहां विजिबिलिटी कम रहेगी, वहीं इन क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। इन सिर्फ इन जिलों में, बल्कि इनके साथ लगते क्षेत्रों में भी ठंड बढऩे के आसार हैं।विजिबिलटी कम होने के कारण लोगों को वाहन चलाने में दिक्कतें पेश आ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं।

खासकर वाहन चलाते समय सावधान बरतनेको कहा गया है। वहीं मंगलवार को भी इन जिलो में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कारण मंडी के सुंदरनगर और बिलासपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज से 1 दिसंबर तक सुबह के वक्त घनी धुंध छाई रहेगी। दोपहर तक बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिला में विजिबिलिटी कम होगी। लिहाजा इन जिलों में वाहन चलाते वक्त लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top