खबर आज तक

Himachal

समर फेस्टिवल के दौरान शिमला में देर रात 12 बजे तक चलेंगी लोकल बसें

समर फेस्टिवल 

शिमला में एक जून से चार जून तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम रात 12:30 बजे तक 12 शटल बसें चलाएगा। आवश्यकता अनुसार बसों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। इस संबंध में निगम प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिए हैं। निगम प्रबंधन ने शहर के सभी उपनगरों के रूटों को तीन सेक्टरों में बांटा है। इसमें शाम छह से लेकर रात साढ़े 12 बजे तक स्पेशल शटल बसें चलाई जाएंगी। स्थानीय लोगों व पर्यटकों की सुविधा के लिए चालकों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी है।

शिमला में एक जून से चार जून तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम रात 12:30 बजे तक 12 शटल बसें चलाएगा। आवश्यकता अनुसार बसों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। इस संबंध में निगम प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिए हैं। शहर के उपनगरों से बड़ी संख्या में लोग रिज मैदान पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए आते हैं। उन्हें रात को घर जाने के लिए बसें नहीं मिलती हैं। इस कारण लोगों को टैक्सी किराये पर करनी पड़ती है या फिर पैदल जाना पड़ता है।

निगम प्रबंधन ने लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए देर रात तक शटल बसें चलाने का निर्णय लिया है। शटल बस सर्विस से शिमला के उपनगरों से आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और वह रात को आसानी से घर जा सकेंगे। परिवहन निगम की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार एक जून को पहली सांस्कृतिक संध्या के मौके पर शाम 6:00 बजे से रात 12:30 बजे तक शटल बसें चलेंगी। अन्य तीन दिन शाम 6:00 बजे से रात 11 बजे तक बसों का संचालन होगा। यह बसें निगम के नियमित रूटों से अतिरिक्त होंगी। शहर में चलने वाली एचआरटीसी की राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा भी समर फेस्टिवल के दौरान रात 11:00 बजे तक संचालित की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top