खबर आज तक

Himachal

सब्जी मंडी को भी कर रहा हूं स्टडी, जरूरत पर किया जाएगा बदलाव, रोजगार है प्राथमिकता : सुधीर शर्मा 

सब्जी मंडी
Featured

सब्जी मंडी

हिमाचल की दूसरी राजधानी धर्मशाला में एक और बड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम तेज हो गया है। शहर से सटी पास्सू पंचायत में करीब आठ साल बाद ओबीसी भवन की फिनिशिंग शुरू हो गई है। चुनावी समय में इस मसले पर राजनीति होने के बाद सुधीर शर्मा ने ऐलान किया था कि इस प्रोजेक्ट को कांग्रेस सरकार में मुकम्मल करवाया जाएगा। उन्होंने जनता को इसकी गांरटी दी थी। खैर अब धर्मशाला से दूसरी और कुल चौथी बार विधायक बने सुधीर शर्मा इसके लिए एक करोड़ रुपए मुहैया करवाते हुए इसका काम शुरू करवा दिया है। सुधीर शर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में ओबीसी भवन का काम शुरू हुआ था।

उसके बाद भाजपा की सरकार आ गई। भाजपा ने हजारों लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। भाजपा नेताओं ने कभी ओबीसी भवन पर बात तक नहीं की। यही कारण रहा कि यह भवन फिनिशिंग न होने से खंडहर में तबदील हो रहा था। चुनावों के समय ओबीसी व अन्य समुदायों के लोगों ने उनसे इसे गारंटी के तौर पर लेेने की बात कही थी। सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वह इस भवन को पूरा करवा रहे हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के लोग अकसर पूछते थे कि नगरोटा बगवां और कांगड़ा में ओबीसी व किसान भवन हैं, तो धर्मशाला में क्यों नहीं। यही कारण था कि वह इस काम का चुनौती के तौर पर ले रहे हैं। समय रहते इस काम को पूरा किया जाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि पास्सू में बनी सब्जी मंडी को भी वह स्टडी कर रहे हैं।

भाजपा ने इस मंडी को ठीक ढंग से नहीं बनवाया है। सुधीर शर्मा एक्सपर्ट से इसकी स्टडी करवा रहे हैं। वह चाहते हैं कि इसमें सुधार हो, जिससे ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि ढगवार में तीन करोड़ की सडक़ बन रही है। इसके अलावा धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के 50 प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि बरसात के दिनों में साल 2021 में मांझी खड्ड से भारी नुकसान हुआ था। इसके किनारों को सुरक्षित करवाने के प्रयास जारी हैं। वहीं बरसात में बह चुकी दाड़ी-चैतड़ू सडक़ को भी ठीक करवा दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top