खबर आज तक

Himachal

शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह मंडी की महिलाओं और युवतियों ने बेकार सामान से बनाई सजावटी चीजें

featured

शिव शक्ति स्वयं सहायता

शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह मंडी की महिलाओं और युवतियों ने बेकार सामान से सजावटी चीजें बनाई हैं। इनकी मदद से घरों को सजाया जा सकता है। इसी काम से महिलाएं मेलों, प्रदर्शनियों आदि में लगाकर आजीविका भी कमा रही हैं। संस्कृति सदन में स्वयं सहायता समूह ने स्टॉल लगाया है।

इस स्टॉल पर अनायास ही लोगों की नजर पड़ती। वे कुछ देर के लिए यहां रुकते और सामान खरीद रहे हैं। इस स्टॉल पर पुरानी सीडी से, खाली शीशे की बोतलों, बिजली के तांबे के तार से कई तरह की कलाकृतियों को तैयार किया गया है। इन चीजों के दाम भी बाजिब रखे गए हैं ताकि लोग उनको खरीद सकें। शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की मुस्कान ने बताया कि वह और उनका समूह कई मेलों और प्रदर्शनियों में स्टॉल लगा चुके हैं। वे लोगों को भी जागरूक करते हैं कि घरों में पुराने बिखरे सामान से किस तरह से सजावटी बनाया जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top