खबर आज तक

Himachal

Dharmshala : योल कंटोनमेंट क्षेत्र को पंचायतों में जोड़ने के फैसले पर विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री को कहा थैंक्स

Featured

विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री को कहा थैंक्स

धर्मशाला के योल कंटोनमेंट क्षेत्र को साथ लगती पंचायतों में जोड़ने के फैसले पर स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है और साथ ही जनता को भी बधाई दी है। प्रैस को जारी एक बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि योल कंटोनमेंट क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि उन्हें पंचायती राज में शामिल किया जाए। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही योल कंटोनमेंट के अंतर्गत निवास करने वाले लोगों को राहत देते हुए उन्हें साथ लगती बाघणी, रक्कड़, तंगरोटी खास और नरवाणा खास में अभी के लिए सम्मिलित कर दिया जाएगा, सुधीर शर्मा ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों में योल कंटोनमेंट से पंचायती राज से जुडे़ क्षेत्रों के लिए नई पंचायतों का गठन कर दिया जाएगा और उन्हें नव नियुक्त पंचायत प्रतिनिधि मिल जाएंगे।

सुधीर शर्मा ने कहा कि पंचायती राज में शामिल किए जाने वाले क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। देश के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक निर्णय है जिसके लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रयास शुरू किए थे और साथ ही संघर्ष समिति और स्थानीय जानता कि लंबे समय से यह माँग चली आ रही थी। योल कंटोनमेंट के अंतर्गत निवास करने वाले जनता ने स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का आभार प्रकट किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top