खबर आज तक

Himachal

विधानसभा चुनाव: हिमाचल कांग्रेस कल जारी करेगी 10 सूत्रीय संकल्प पत्र

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार 31 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का 10 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। इसे कांग्रेस की 10 गारंटी का नाम दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में यह संकल्प पत्र जारी किया जाएगा।

 

उधर, प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस टिकटों की घोषणा करने में भाजपा से बाजी मारने की तैयारी में है। पांच सितंबर को नई दिल्ली में राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में पार्टी की प्रदेश चुनाव कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसमें करीब 40 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर स्क्रीनिंग कमेटी को भेजने का दावा किया जा रहा है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top