खबर आज तक

Himachal

यमुना नदी में घण्टों आफत में फंसी रही कई जाने नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे अवैध खननकारी

यमुना नदी में घण्टों आफत में फंसी रही कई जाने नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे अवैध खननकारी

पांवटा साहिब के रामपुर घाट क्षेत्र में यमुना और गिरी नदी के संगम पर लगभग एक दर्जन ट्रक बाढ़ के पानी में फंस गए। दरअसल पिछले दिन और रात से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से यमुना और गिरी नदियां उफान पर हैं।

नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति है। ऐसे में यहां अवैध तौर पर नदी में घुसे ट्रक फंस गए।ट्रैकों के साथ लगभग 12 लोग भी यहां फंसे थे। जिन्हें प्रशासन ने आज रेस्क्यू कर लिया है। नदी में फंसे इन ट्रकों ने यहां नदी के बीचों-बीच अवैध ट्रांसपोर्टेशन की भी पोल खोल कर रख दी है।
तहसीलदार फरीद मोहम्मद ने बताया कि यमुना नदी में लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद तुरंत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उसे समय पानी का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन मुख्य कार्यालय देहरादून से सिरमौर प्रशासन द्वारा संपर्क भी किया गया । उन्होंने कहा कि पानी का जलस्तर कम होने के बाद जेसीबी मशीनों की सहायता से नदी में फंसे 12 लोगों को बाहर निकाला।

भारी बारिश के बीच जितने भी ट्रक नदी में फंसे हुए थे सभी की सूची तैयार की गई है और नियम अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी क्योंकि यह अभी तरीके से यहां खनन गतिविधियों के लिए गए हुए थे।

दरअसल नदी के इन हिस्सों में ना तो खनन की इजाजत है और ना ही यहां से ट्रकों और ट्रैक्टरों के आवागमन की इजाजत है। मगर यहां खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि वह हर स्थिति में नदी में अवैध खनन भी करता है और अवैध रूप से ट्रांसपोर्टेशन भी किया जाता है। अब देखना यह होगा कि अवैध रूप से नदी में घुसे इन ट्रैकों पर प्रशासन कोई कार्यवाही करता है या इन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top