खबर आज तक

Himachal

मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव: 150 देवी-देवता पहुंचे, सीएम करेंगे उद्घाटन

छोटी काशी मंडी एक बार फिर से देवी-देवताओं के इस्तक बाल के लिए तैयार हो गई है। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का रविवार को विधिवत रूप से आगाज होगा। दो बजे के लगभग राजमाधव की पहली शाही जलेब निकलेगी। जिसमें 26 देवी देवता और हजारों देवलू शिरकत करेंगे। आस्था के इस महाकुंभ को देखने आज मंडी के सेरी मंच और शहर भर में हजारों लोग उमड़ेंगे। शाही जलेब राजमाधव मंदिर से लेकर पड्डल मैदान तक जाएगी।

जलेब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिरकत करेंगे और पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत रूप से आगाज करेंगे। इससे पहले वह राजमाधव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए आयोजन समिति ने 216 देवी देवताओं को न्यूंद्रा भेजा है, जिसमें शनिवार को ही 150 से अधिक देवी-देवता मंडी पहुंच गए हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में देवी-देवता शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी पहुंचेंगे। (एचडीएम)

पहली संध्या में शावरी बंधु मचाएंगे धमाल

शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल, सैंड आर्ट, सुखाश्रय-अब होंगे सपने पूरे और मुख्य कलाकार साबरी बंधु अपनी कब्बाली की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शिवरात्रि की सभी सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन शाम पांच बजे से शुरू होगी और रात 12 बजे संपन्न होंगी। पांच बजे से पहले स्कूली विद्यार्थियों व अन्य की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top