खबर आज तक

Himachal

भाजपा समर्थित नगर निगम धर्मशाला को दो साल बाद सोमवार को मिलेंगे पांच मनोनीत पार्षद

featured

भाजपा समर्थित

भाजपा समर्थित नगर निगम धर्मशाला को दो साल बाद सोमवार को पांच मनोनीत पार्षद मिलेंगे। एमसी के बैठक कक्ष में होने वाले शपथ समारोह के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल विभिन्न वार्डों के मनोनीत पांच पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नगर निगम धर्मशाला में साल 2021 में हुए चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था, लेकिन भाजपा मनोनीत पार्षदों का चयन करने के लिए सफल नहीं हो पाई थी।

वहीं अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही पांच पार्षदों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। इस बार निगम में चुने गए पार्षदों को लेकर विशेष बात यह है कि अधिकतर पार्षद उसी पार्टी के हैं, जिस पार्टी के पार्षद को वार्ड की जनता ने जिताया है। हालांकि पहले चुने जाने वाले मनोनीत पार्षद वार्ड में चुने गए पार्षद के विपक्षी दल के होते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top