खबर आज तक

Himachal

बिक्रम ठाकुर बताएं कितने उद्योग लगाए और कितने युवाओं को दिया रोजगार: कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली बोले बौखलाहट में भाजपा

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने प्रैस को जारी एक ब्यान के माध्यम से पूर्व उद्योग मंत्री व भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर पर हमला बालते हुए कहा कि जो मंत्री पांच साल सत्ता में रहने के बाबजूद प्रदेश व जिला कांगड़ा में कोई उद्योग स्थापित नही पाया हो उसे कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोलने का कोई हक नही।

उन्होंने कहा बिक्रम ठाकुर बताए उन्होंने जिला कांगड़ा के लिए क्या किया तथा कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया। उन्होंने कहा आज प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार की नालायकी के कारण बेरोजगारों को दूसरे प्रदेशों में रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। पुनीत मल्ली ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल में खनन माफिया को पूरा संरक्षण प्राप्त था, जिसके बल पर हिमाचल में खनन माफिया हावी रहा।

पुनीत ने कहा कि भाजपा ने इन्वेस्टर मीट पर करोड़ो रुपये खर्च किए परंतु, प्रदेश में कोई उद्योग स्थापित नही हुआ। इन्वेस्टर मीट के द्वारा भाजपा ने प्रदेश की जनता को झूठे सपने दिखाए। बेरोजगारों से छल किया गया। उन्होने कहा कि भाजपा अपनी हार से इस कदर बौखलाई हुई है कि भाजपा नेता ब्यानबाजी करने से पहले सोच भी नही पा रहे वे बोल क्या रहे है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनी है तथा कांग्रेस ने जो वायदे जनता से किए थे उन्हे पूरा करना भी शुरु कर दिया है, जिससे भाजपा नेताओं की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि बिक्रम ठाकुर ऐसे झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह कर रहे हैं जो असल में है ही नही। उन्होंने कहा भाजपा को अगर किसानों, बेरोजगारों, बागवानों व आम जनता की इतनी ही फिक्र होती तो जनता भाजपा को सत्ता से नही हटाती। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने भाजपा को उसकी गलत नीतियों की सजा दी है जिसे भाजपा नेता कबूल करने से डर रहे है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top