खबर आज तक

Himachal

बर्मिंघम में अपना परचम लहराएगी हिमाचली खिलाड़ी रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल

शिमला। इंगलैंड में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल क्रिकेट टीन की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल भारत की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी होंगी। दोनों क्रिकेटर हिमाचल की पहली राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाली महिलाएं बन जाएंगी। इसकी घोषणा भारतीय कंट्रोल बोर्ड ने की है। 29 जुलाई को बर्मिंघम में होने वाले खेल के लिए खिलाड़ियों की सूची फाइनल की गई है। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। वहीं खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान की टीमें भी होंगी लेकिन इस बार हिमाचल से पहली बार खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। हरलीन कौर ने अपना नाम बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी रोशन किया है और रेणुका गेंदबाजी में सबके छक्के छुड़ा चुकी हैं। रेणुका शिमला की रहने वाली हैं जबकि हरलीन पंजाब की निवासी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top