खबर आज तक

Himachal

बंजार के सिधवा में कार दुर्घटनाग्रस्त, युवती की मौत युवक घायल

featured

बंजार के सिधवा में कार 

जिला के राष्ट्रीय राजमार्ग औट-लुहरी-सैंज में हो रहे लगातार हादसे पर अंकुश नहीं लग रहा है। एक के बाद एक हादसों पर अंकुश लगना जरूरी है। अब सिधवा में कार खाई में गिर गई। इसमें एक पर्यटक युवती की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल हुआ है जिसका उपचार बंजार अस्पताल में चल रहा है। शव की पहचान वैभवी निवासी मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई है। जबकि कार चालक जय सुरेश गांधी निवासी मुंबई महाराष्ट्र घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बंजार के सिधवा में एक फार्च्यूनर कार एमएच 14 इयू 7166 जलोड़ी जोत से बंजार की ओर आ रही थी। जैसे ही कार बंजार के पीछे सिधवा के पास पहुंची तो बंजार से आ रहे वाहन को पास देते ही अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ 50 फीट नीचे लुढ़क गई। कार में एक युवती व एक युवक सवार थे। जय सुरेश गांधी निवासी मुंबई महाराष्ट्र कार को चला रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया गया।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करनी आरंभ कर दी है। उधर तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने बताया कि घायल युवक को राहत के तौर पर प्रशासन द्वारा दो हजार रुपये की राशि दी गई है। जलोड़ी जोत से बंजार तक के मार्ग पर चले संभलकर राष्‍ट्रीय राजमार्ग 305 में अकसर हादसे हो रहे हैं। इसमें अन्य राज्यों से आए हुए पर्यटकों को मैदानी इलाके में ही कार चलाने की आदत होती है। इस उतराई में पहले या दूसरे गियर पर गाड़ी चलानी पड़ती है ताकि गर्म न हो जाए। इस कारण कई बार गाड़ी ब्रेक नहीं पकड़ती है। जिससे हादसे पेश आते हैं। हालांकि अब प्रशासन की ओर से जगह जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं इसके बावजूद भी हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top