खबर आज तक

Himachal

प्रश्नकाल में सवाल किया कि जल शक्ति विभाग में प्रारूपकार की भर्ती कब हुई, अग्निहोत्री ने कहा कि हम तो 100 दिन पहले ही आए, यह तो जयराम ही बताएं 

Featured

प्रश्नकाल में सवाल 

भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने प्रश्नकाल में सवाल किया कि जल शक्ति विभाग में प्रारूपकार की भर्ती कब हुई। इनके कितने पद खाली पडे़ हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 166 में से 163 पद खाली हैं। पिछली सरकार ने विभाग में प्रारूपकार के पद खत्म कर दिए। अब कनिष्ठ प्रारूपकार ही पदोन्नत कर प्रारूपकार नियुक्त किए जाते हैं।

अग्निहोत्री ने कहा कि हम तो 100 दिन पहले ही आए हैं। यह तो जयराम ही बता सकते हैं। पद खाली है। यह हकीकत है। वह इस मामले को कैबिनेट में लेकर जा रहे हैं। डॉ. जनक राज ने जब दोहराया कि क्या इससे विभाग का काम प्रभावित हो रहा है। इस पर अग्निहोत्री ने तंज किया कि विधानसभा सदस्य डॉ. जनक राज आईजीएमसी के एमएस रहे हैं। वह इस बात को बेहतर जानते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top