खबर आज तक

Himachal

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर लगाए आरोप 

Featured

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी की आवाज को नहीं दबा सकती। देश में पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है। प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी के सरकारी निवास को अप्रैल में खाली करने के फरमान पर हैरानी जताते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी के खिलाफ जिस जल्दबाजी में फैसले ले रही है, उससे साफ है कि भाजपा राहुल गांधी से बुरी तरह डरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं है और इन सवालों से बचने के लिए लोगों का ध्यान हटाने के मकसद से यह सब किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top