खबर आज तक

Himachal

पोलिटिकल एक्शन: शाहपुर भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी की रद्द 

पोलिटिकल एक्शन

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

शाहपुर भाजपा मंडल की बनाई गई कार्यकारिणी को भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने दो टूक कहा कि सबसे पहले जिला कार्यकारिणी बनाई जाएगी, फिर जिला कार्यकारिणी की सहमति और अन्य कार्यकर्ताओं की सर्वसहमति से मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा के इस कड़े लहजे से साफ हो गया है कि भाजपा संगठन में जुझारु और कर्मठ कार्यकताओं को आगे लाना चाहती है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में भाजपा मंडल अध्यक्षों की तैनाती हुई थी, लेकिन जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन होना बाकी है। इसी बीच शाहपुर भाजपा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को बिना विश्वास में लिए मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि जिला कार्यकारिणाी के विस्तार से पहले मंडल विस्तार संभव नहीं हैं।

क्योंकि जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल पार्टी के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देकर आगे बढ़ रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top