खबर आज तक

Himachal

पुनीत मल्ली: भाजपा अपने राजनैतिक वजूद को बचाने के लिए कर रही तथ्यहीन ब्यानबाजी 

Featured

खबर आजतक, धर्मशाला ब्यूरो 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने बुधवार को एक प्रैस विज्ञप्ति में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने पांच सालों तक एक तानाशाही के रुप में सरकार चलाई, जिसमें मोदी का गुणगान ज्यादा हुआ तथा विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया। पुनीत मल्ली ने कहा कि विधान सभा चुनाव में भाजपा ने केवल वोट बैंक को हड़पने के लिए संस्थानों को खोला था। क्या जयराम ठाकुर को शुरु में नही लगा जनता को इनकी जरुरत है। क्यों पूर्व भाजपा सरकार ने इन संस्थानों को खोलने से पहले बजट का प्रावघान नही किया। भाजपा नेता जयराम ठाकुर यह सच्चाई जनता को बताने के विपरीत लोगों को तत्यहीन ब्यानबराजी कर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा शुरु से ही मुददाविहीन पार्टी रही है तथा अब सत्ता से बाहर होने के बाद भी भाजपा के पास ऐसा कोई मुददा नही है, जिस पर जनता भरोसा कर सके।

भाजपा अपने राजनैतिक वजूद को बचाने और कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने के लिए झूठ और गलत बयानी का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो माह के भीतर जनहित में वे फैंसले लिए हैं, जिसे जयराम ठाकुर पांच सालों में नही ले पाए। अब जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में काम करना शुरु किया है तो भाजपा तिलमिला रही है। पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। अब तक 16 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना था, लेकिन 4.50 करोड़ नौकरियां खत्म कर दी गई हैं। हिमाचल में करीब 9 लाख बेरोजगार हैं। अब जबकि प्रदेश मेें मुख्यमंत्री सुखविंद्रर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है तथा कांग्रेस अपने वायदों को पूरा कर रही है, यह भाजपा नेताओं को रास नही आ रहा है।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल में एक ऐसे मुख्यमंत्री साबित हुए जो नरेंद्र मोदी के रिमोंट कंट्रोल से चलते नजर आए। उन्होंने कहा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आज देश व प्रदेश महंगाई व बेरोजगारी के दलदल में जकड़ा हुआ है। महंगाई पर भाजपा कुछ भी बोलते को तैयार नही। उन्होंने कहा कि मोदी के राज में देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। भाजपा अमीरों की पार्टी है गरीबों की नही।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top