खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला की धौलाधार रेंज में विंटर सीजन का पहला हिमपात; बारिश-ओलावृष्टि से ठंडक ने भी दी दस्तक, तापमान में भी गिरावट

धौलाधार रेंज

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

इस बार मौसम अलग ही रंग में दिख रहा है। पहले तो बरसात इतनी ज्यादा हुई कि कई लोगों के आशियाने जमींदोज हो गए तो कइयों की जान चली गई। हालांकि अभी मानसून के थोड़ा कमजोर होने के आसार लग रहे थे कि जिला कांगड़ा के कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई तो धर्मशाला शहर में ओले भी गिरे। इसके अलावा कांगड़ा जिले के धर्मशाला की धौलाधार रेंज में ताजा हल्का हिमपात भी हुआ है।

हल्के हिमपात के चलते मौसम में भी ठंडक देखने को मिली। गौरतलब है कि हिमाचल में सर्दियों की शुरुआत 15 सितंबर के बाद होती है, लेकिन इस बार सितंबर के पहले सप्ताह में ही हल्की बर्फबारी हुई या यूं कहे विंटर सीजन का पहला हिमपात हो गया है, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top