खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: समर फेस्टिवल में इस बार रहेगा ये खास.. जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

समर फेस्टिवल

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में होने वाले समर फेस्टिवल में सैलानियों को हर बार कुछ नया मिलता है। इस बार भी समर फेस्टिवल खास रहने वाला है। इस साल धर्मशाला समर फेस्टिवल में जिला प्रशासन और कृषि विभाग मिलकर मिल्ट फेस्टिवल का भी आयोजन करेंगे। इसमें सैलानियों को मिल्ट्स यानी मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे जाएंगे। मसलन बाजरे की रोटियां, रायता, खीर, गोल गप्पे आदि परोसे जाएंगे।

इसी तरह ब्रेड और डोसा भी मोटे अनाज से तैयार मिलेंगे। मौजूदा समय में पूरे देश में इस बार मोटे अनाज को प्रोमोट किया जा रहा है। हिमाचल में भी कृषि विभाग जगह-जगह कैं प लगाकर किसानों को मोटे अनाज बाजरा, कोदरा, मंडल, रागी, कंगणी के फायदे बता रहा है। प्रदेश समेत कांगड़ा घाटी में मोटे अनाज को उगाने का क्षेत्र बढ़ाया जा रहा है। जिला में दो लाख 35 हजार किसान हैं, जो ज्यादातर गेहूं, धान व सब्जियां उगाते हैं। समय के साथ-साथ मोटे अनाज का दायरा कम हो रहा था। चूंकि यह अनाज बीपी, शुगर, मोटापा जैसी बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता है, यही वजह है कि मोटे अनाज को देश भर में प्रोमोट किया जा रहा है। गौर रहे कि मोटे अनाज को उगाने में न तो ज्यादा पानी की जरूरत होती है और न ही कीटनाशकों की। कीड़ा न लगने से किसान इसे लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं।

मोटा अनाज सेहत के लिए फायदेमंद है। किसानों ने इसमें रुचि दिखाई है। प्रदेश सरकार किसानों मोटे अनाज के बीज भी मुहैया करवा रही है और उन्हें इस बारे में जागरूक भी कर रही है

प्रो चंद्र कुमार, कृषि मंत्री, हिमाचल

 

कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में बाजरा, रागी, मंडल के बीज मौजूद हैं। किसानों को इसका फायदा उठाना चाहिए। किसान विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके इसका बीज ले सकते हैं

डा राहुल कटोच, डिप्टी डायरेक्टर, एग्रीकल्चर, कांगड़ा

 

मिलेट्स से बने प्रोडक्ट सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इससे आमजन के साथ किसानों को भी फायदा होगा। जिला प्रशासन अपनी ओर से हरसंभव मदद कर रहा है

डा निपुण जिंदल, उपायुक्त, कांगड़ा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top