खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला-मकलोडगंज में बेझिझक आएं सैलानी, हिमाचल की पेश की जा रही गलत तस्वीर : सुधीर शर्मा

धर्मशाला-मकलोडगंज

अकेले धर्मशाला-मकलोडगंज में 500 के करीब होटल दे रहे बेहतर सेवांए

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा है कि धर्मशाला, मकलोडगंज और पालमपुर सरीखे पर्यटक स्थलों में सैलानी बेझिझक आ सकते हैं। कांगड़ा जिला के पर्यटक स्थलों में हालात सामान्य हैं। यहां जारी बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि अकेले धर्मशाला और मकलोडगंज क्षेत्र में करीब 500 होटल पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने में तत्पर हैं।

सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल को लेकर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह चिंता का विषय है। इससे प्रदेश की छवि खराब होती है। सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन उद्योग आय का मुख्य साधन है। बेशक इस बार भयंकर बरसात ने कई सडक़ें और भवन बहाए हैं, लेकिन प्रदेश को लेकर वीडियो वायरल करके जिस तरह की छवि बनाई जा रही है, वह गलत बात है।

उन्होंने कहा कि शिमला, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर व कांगड़ा आदि जिलों में बरसात से नुकसान तो हुआ है, लेकिन जैसी तस्वीर बनाई जा रही है, वह बेहद गलत है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।सुधीर शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में धर्मशाला में विश्व कप के पांच मैच होंगे। इससे पर्यटन उद्योग को फिर से बल मिलेगा।

मौजूदा समय में धर्मशाला स्टेडियम में दुनिया भर से सैलानी आते हैं। इसी तरह प्रदेश का मुख्य हवाई अड्डा गगल भी व्यस्त रहता है। मकलोडगंज में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के होने से यह प्रदेश का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल बन गया है। उन्होंने कहा कि वह होटल समेत अन्य टूरिज्म इंडस्ट्री की समस्याओं से अवगत हैं। प्रदेश सरकार के समक्ष पर्यटन का मसला गंभीरता से रखा जा रहा है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला की सडक़ों की बात करें,तो यहां इक्का दुक्का बारिश से नुकसान हुए हैं, जिन्हें समय रहते बहाल किया जा रहा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि बनखंडी में विश्व स्तरीय चिडिय़ाघर बन रहा है। वहीं पौंग झील में भी कई तरह के वाटर स्पोट्र्स शुरू किए जा रहे हैं। जिला में फोरलेन, आईटी पार्क, हवाई अड्डा विस्तारीकरण के अलावा धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के इस समय 50 प्रोजेक्ट किसी न किसी चरण में चल रहे हैं। प्रोजेक्टों में कार्यरत कंपनियों के नुमाइंदों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को बरसात में शहर में व्यवस्था बनाए रखने को कहा है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि बरसात में शहरी और ग्रामीण एरिया में हुए नुकसान का आकलन करवाया जा रहा है। धर्मशाला के एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार आदि को मौके पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुधीर शर्मा ने लोगों से आह्वन किया है कि वे खड्ड-नालों के किनारे न जाएं। अभी बरसात में खड्डों का पानी बढ़ा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि अभी हमें एहतियात बरतनी चाहिए।

12 नए मैदान बन रहे

मौजूदा समय में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के गांवों में 12 नए प्ले ग्राउंड बनाने का टारगेट लिया है। नाबार्ड के तहत 5 बड़ी सडक़ों का काम चल रहा है। पास्सू में 12 जुलाई 2021 को बही सडक़ काम तेज हुआ है।

पास्सू में ही एक पुल पूरा हो चुका है। सब्जी मंडी और ओबीसी भवन का काम तेज हुआ है। मांझी खड्ड के तटीकरण का काम चल रहा है। मकलोडगंज से सटे गांवों को लिंक रोड बन रहे हंै। धर्मशाला मे ग्रीन स्पेस बढ़ाया जा रहा है। सुधीर शर्मा के प्रयासों धर्मशाला इवेंट कैपिटल बनी है। यही कारण है कि यहांं मुख्य सचिव, जी-20 व महिला सांसदों के बड़े इवेंट हुए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top