खबर आज तक

Himachal

देहरा: हिमाचल को पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी: डॉ. राजेश

देहरा। हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा रविवार को श्रीबालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम के साथ देहरा विधानसभा की भटेहड़ पंचायत पहुंचे। यहां पर डॉ राजेश शर्मा की टीम ने जहां लोगों को स्वास्थ्य कैंप लगाकर निशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया। वहीं डॉ राजेश शर्मा ने लोगों गांव के बड़े बुजुर्गों महिलाओं और युवाओं के साथ बैठ कर विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है। वहीं उन्होंने विधायक के चुनाव पर भी लोगांे से चर्चा की। इस दौरान डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि आज की पीढ़ी पुरी तरह से बदल चुकी है। आज का जमाना सोशल मीडिया का है।

हर किसी को पता है कि किसे वोट देना है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार द्वारा लगातार की जा रही फिजुलखर्ची बारे भी बताया। डॉ राजेश ने कहा कि सरकार कर्ज लेकर समारोह करवा रही है। बीजेपी के शासन में बेरोजगारी अपनी चरम पर पहुंच चुकी है। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि इस बार कांग्रेस को सत्ता में लाएं। ताकि तानाशाह हो चुकी इस बीजेपी सरकार से जनता को छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से उथल पुथल हो चुके हिमाचल को पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना बेहद जरूरी है।

वहीं दुसरी तरफ डॉ राजेश शर्मा के निर्देशों पर श्रीबालाजी हॉस्पिटल की टीम ने देहरा की भटेहड़ पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें कई लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस स्वास्थ्य कैंप में श्रीबालाजी हॉस्पिटल के एमडी डॉ राजेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं लोगों को फ्री दवाइयां भी दी गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में कई लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला में स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता रहा है।

इस अवसर पर डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि मेरा मकसद लोगों की सेवा करना है। वह चाहे जिस भी माध्यम से होए इस सेवा भाव को हमेशा जारी रखेंगे। डॉ राजेश ने कहा कि लंबे समय से एक डॉक्टर के रूप में मैं लोगों की सेवा करता आया हूं। अब डॉक्टर के साथ साथ राजनीतिक माध्यम से भी लोगों की समस्याओं को हल करूंगा। बता दें कि श्रीबालाजी हॉस्पिटल अब तक 80 के करीब स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन कर चुका है। जिसमें हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।

देहरा के भटेहड़ में लोगों ने घर द्वार पर मिले स्वास्थ्य लाभ पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इलाज करवाने के लिए दूर तक जाना पड़ता था। लेकिन आज उन्हें घरद्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधा मिल गई। ग्रामीणों ने उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए डॉ राजेश शर्मा का धन्यवाद किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top