खबर आज तक

Himachal

दिल्ली में चमका धर्मशाला का साहिल, नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झटका कांस्य मेडल 

Featured

दिल्ली में चमका 

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

सीपीएसएफ आई दित्तीय नेशनल सीपी एथलेटिक्स चैंपियनशिप दिल्ली में आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता 25 से 28 अप्रैल को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई। इसमे 100,200,400 और,1500 मीटर रेस, शॉर्टपुट,जेवेलिन थ्रो,क्लब थ्रो जैसी खेलों मे देश के राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें हिमाचल के 6 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इसमें सूर्योदय चेरिटेवल ट्रस्ट (ठेहड़-खनियारा) के धावक साहिल ने कांस्य पदक झटका। हिमाचल के हमीरपुर से आदित्य देहरा के अभिषेक मंडी के उमेश ओर सूर्योदय चेरिटेबल ट्रस्ट (धर्मशाला) के साहिल ,अंचित ओर नितीश ने भाग लिया। कोच सचिन ने कहा अगर इन बच्चों को सरकार की तरफ से सेंटर खोलने व चलाने के लिए मदद की जाए तो हिमाचल के बच्चों को निखारने का मौका मिलेगा और काफी मैडल्स आएंगे। साहिल की मां ने कहा कि वह बेटे की उपलब्धि से काफी बहुत खुश है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top