खबर आज तक

Himachal

दिल्ली के जंतर-मंतर में महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में प्रदेश महिला कांग्रेस ने शिमला में कैंडल मार्च निकाला

featured

दिल्ली के जंतर-मंतर

दिल्ली के जंतर-मंतर में महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी शिमला में कैंडल मार्च निकाला। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिला खिलाड़ियों के इन आरोपों को केंद्र सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर आरोप लगने और लगातार चल रहे आंदोलन को देखते हुए बृज भूषण की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी कुश्ती संघ की महिलाओं के आंदोलन को अनसुना करने वाली केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली बेटियों की आवाज नहीं सुनी जा रही है, जबकि उनके आरोप बहुत ही गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बृजभूषण को बचाने में लगी है। चंदेल ने कहा कि भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे की सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि इन बेटियों के साथ हुए अन्याय की आवाज को महिला कांग्रेस बुलंद करेगी। उनके इस आंदोलन को महिला कांग्रेस पूरा समर्थन करेगी।

कैंडल मार्च में जैनब चंदेल के अतिरिक्त शिमला नगर निगम की नवनिर्वाचित पार्षद सिमी नंदा, उर्मिला, ,मोनिका, सुषमा कुठियाला, विशाखा मोदी, ममता चंदेल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस सचिव ऊषा मेहता, महिला कांग्रेस पदाधिकारी कविता कंवर, निर्मला वर्मा, प्रियंका तंवर, मीरा, रीता भरद्वाज, सरोज शर्मा, कुसुमलता, कौशल्या, मोनिका, शोभा, डिंपल शर्मा, मीना कुमारी, मीना शर्मा, चंपा देवी, जिला अध्यक्ष विनीता वर्मा, बृंदा सिंह, राजेश्वरी, सत्या वर्मा, कुसुम वर्मा, रिंकू वर्मा, हीरा दासी, शशि ठाकुर, पुष्पा शोभटा,उमा वर्मा, नेहा, कुसुम, इंदु नीलम, लता ठाकुर, नीतू ठाकुर, कमला शर्मा, सुषमा शर्मा, कृष्णा, उमा, चंपा खन्ना, प्रभा समेत महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top