खबर आज तक

Himachal

टेलेंट के दम पर सारी दुनिया में छाए हिमाचली युवा, यंग बिजनेसमैन दिशांत कपिल ने गोवा में टोक्यो नाम से खोला रेस्टोरेंट

टेलेंट के दम

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

हिमाचली होनहार अपने टेलेंट के दम पर सारी दुनिया में छाए हुए हैं। सारी दुनिया हिमाचली टेलेंट का लोहा मानती है। कुछ ऐसे ही दुनिया के प्रमुख पर्यटक स्थल गोवा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है हिमाचली यंग बिजनेसमैन दिशांत कपिल। दिशांत कपिल ने हाल ही में अपनी सहयोगी कंचन शर्मा के साथ मिलकर गोवा में टोक्यो नाम से रेस्टोरेंट खोला है। इसमें एशिया व अन्य देशों की हर तरह की डिशेज ग्राहकों को परोसी जा रही है।

नोर्थ गोवा के अजुना में खुले टोक्या रेस्टोरेंट में एक साथ 200 ग्राहक खाना खा सकते हैं। गोवा के सबसे शानदार व्यू के साथ बने रेस्तरां को दिशांत व कंचन शर्मा शानदार तरीके से चला रहे हैं। कंचन शर्मा मूलत अध्यात्मिक टीचर व टूरिज्म की जानकार हैं। दिशांत कपिल और कंचन शर्मा ने बताया कि उन्होंने रेस्तरां की यह बिल्डिंग एक पुर्तगाली से खरीदी है। यह भवन 200 साल पुरानी है। इसका कुल एरिया 11 हजार स्क्वेयर फीट है।

यूं आया गोवा का आइडिया

दिशांत कपिल आईटी इंजीनियर और कंचन शर्मा अध्यात्मिक टीचर हैं। उन्होंने बताया कि उनका शुरू से ही टूरिज्म के प्रति रुझान रहा है। हिमाचल में उनका कसौली में रिजार्ट है। उन्हें लगा कि गोवा जैसी डेक्टिनेशन में इस तरह का रेस्तरां टूरिज्म के लिए बड़ा अच्छा साबित हो सकता है। दिशांत कपिल ने बताया कि अभी धर्मशाला में उनका एक बड़ा रिजार्ट तैयार हो गया है।

नोर्थ इंडियन खाने की धूम

गोवा के टोक्यो रेस्तरां में इन दिनों नोर्थ इंडियन खाने की धूम है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर चाइनीज फूड है। बाकी दुनिया भर में परोसी जाने वाली हर तरह की डिश इस रेस्तरां में मौजूद है। ग्राहक ऑनलाइन भी जुड़ते हैं। इससे उनके समय में बचत होती है। अभी हिमाचल के ग्राहकों के लिए 20 व अन्यों को 15 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

खुलने का समय
दिशांत कपिल और कंचन शर्मा ने बताया कि टोक्यो रेस्तरां दोपहर बाद 12 बजे से लेकर अगले दिन सुबह एक बजे तक खुला रहता है। खास बात यह कि इस रेस्तरां में ग्राहकों को लंच और डिनर ही परोसा जाता है। इसमें ब्रेक फास्ट नहीं मिलती है। दोपहर 12 बजे से पहले ही सैलानियों की भीड़ उमडऩा शुरू हो जाती है।

इस रेस्तरां की जानकारी सोशल मीडिया मसलन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी है। अन्य माध्यमों पर भी इसकी सूचना है। इसकी जानकारी दिशांत कपिल और कंचन शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी है। ऐसे में लाखों लोग इससे किसी न किसी तरह से जुड़ चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top