खबर आज तक

Himachal

मंडी : बड़ा देव कमरुनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप पलटी, एक ही गांव के 9 घायल

जीप पलटी

मंडी जिला के तहत बड़ा देव कमरुनाग के दर्शन कर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप गाड़ी गुरुवार देर रात करीब सवा 12 बजे फोरलेन पर डैहर के कोट गांव में अनियंत्रित होकर पलट गई , जिससे एक ही गांव के 9 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल डैहर पहुंचाया गया जहां से 5 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और शेष 4 घायल नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।

पुलिस के अनुसार बड़ा देव कमरुनाग के दर्शन कर पंचायत जाम्बला के पथखन गांव के लोग पिकअप गाड़ी में घर वापस आ रहे थे कि कोट गांव के पास हादसा हो गया। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायलों की सूची

घायलों की पहचान साहिल ठाकुर (चालक) (21) पुत्र संजीव कुमार, ब्यासा देवी (35) पत्नी संजय कुमार, रीना देवी (35) पत्नी प्रकाश चंद, निर्मला देवी (52) पत्नी बालक राम, माया देवी (54) पत्नी चमन लाल, प्यार चंद (50) पुत्र टटू राम, ब्यासा देवी (47) पत्नी प्यार चंद, वर्षा देवी (26) पत्नी सतीश कुमार और बालक राम (50) पुत्र टटू राम के रूप में हुई है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top