खबर आज तक

Himachal

कांग्रेस नेता विजय कर्ण ने क्यों कहा, सीएम सुक्खू हैं भेड़पालकों के सच्चे हमदर्द..

कांग्रेस नेता

धर्मशाला। हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने भेड़पालकों की राहत राशि बढ़ाकर छह हजार कर दी है। पहले यह राशि 1500 से तीन हजार तक थी। कांग्रेस नेता विजय इंद्र कर्ण ने इसके लिए प्रदेश सरकार की सराहना की है। यहां जारी बयान में धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके नेता ने कहा कि प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार हर वर्ग का ख्याल रख रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस बरसात ने ऐसा कहर बरपाया है कि चारों तरफ नुकसान की बड़ी घटनाएं घट गई। विजय कर्ण ने कहा कि इस बरसात में भेड़पालकों को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भेड़पालकों का दर्द समझा है।

सीएम ने भेड़पालकों को नुकसान पर राहत 6 हजार कर दी है जोकि पहले 1500 से 3 हजार थी। इससे पता चलता है कि कांग्रेस ही भेड़पालकों की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल भेड़पालक प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं। विजय कर्ण ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश का समग्र विकास कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top