खबर आज तक

Himachal

कांगड़ा में अढ़ाई साल बाद फिर बदलेगा कांग्रेस का कप्तान

सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में एकजुटता के संदेश के बीच करीब अढ़ाई साल बाद जिला कांग्रेस कमेटी (डी.सी.सी.) के अध्यक्ष पद पर जल्द ही नई ताजपोशी की तैयारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव शुक्ला ने विदेश यात्रा से लौटने के बाद जिलावर्ण कांगड़ा में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है।
सूत्रों के अनुसार इंदौरा विधानसभा हलके से संबंध रखने वाले वरिष्ठ नेता कर्ण पठानिया (मालटू) के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। हालांकि एक-दो अन्य नामों पर भी मंथन हुआ हैं। इसी हफ्ते कुछ अन्य जिलों के साथ ही कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटीजिला कांगड़ा में अध्यक्ष के तौर पर सभी को साथ लेकर पार्टी को एकजुट रखने का प्रयास किया है, जिसके बेहतर परिणाम भी मिले है। पार्टी आलाकमान जिस भी भूमिका में रखेगी, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। अजय महाजन, अध्यक्ष, जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार वर्तमान जिला अध्यक्ष व नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन को शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी
मैदान में डटने के संकेत दिए हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नई दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर पर तय फार्मूले के तहत संगठन में कार्यशील पदों पर उन नेताओं की तैनाती की जा रही है जोकि चुनाव लड़ने की बजाय चुनाव लड़वाएंगे। कर्ण पठानिया (मालट्) पूर्व में कांग्रेस के संगठन जिले नूरपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें अजय महाजन का करीबी माना जाता है। अढ़ाई साल पहले जिला कांगड़ा में पार्टी के भीतर फैले बिखराव को दूर करने के लिए तत्कालीन प्रभारी रजनी पाटिल ने सभी नेताओं की सहमति से अजय महाजन को अध्यक्ष बनाया था। महाजन का दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जिले के शीर्ष नेताओं के बीच मन मुटाव दूर करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त की है। जिला कांगड़ा में अध्यक्ष के तौर पर सभी को साथ लेकर पार्टी को एकजुट रखने का प्रयास किया है, जिसके बेहतर परिणाम भी मिले है। पार्टी आलाकमान जिस भी भूमिका में रखेगी, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। अजय महाजन, अध्यक्ष, जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top