खबर आज तक

Himachal

कांगड़ा: भाजपा नेता सुरेंद्र काकू कल कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल ! खूब हो रही चर्चा

धर्मशाला। भाजपा नेता सुरेंद्र काकू सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। रविवार को कांगड़ा हलके में इस बारे में चर्चाओं का बाजार गरम रहा। पता चला है कि सुरेंद्र काकू दिल्ली के लिए निकल पड़े हैं। सोमवार को दिल्ली में एआईसीसी की मीटिंग भी है। इसमें सुरेंद्र काकू की कांग्रेस में एंट्री हो सकती है। कांगड़ा हलके में मौजूदा विधायक पवन काजल के कांग्रेस को छोडक़र भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस में कई नेता एक्टिव हो गए हैं।

इसी बीच चर्चा चल रही है कि कांग्रेस पार्टी सुरेंद्र काकू को अपने पाले में ले सकती है। हालांकि कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता दूसरी पार्टी से नेता को टिकट का विरोध कर रहे हैं, लेकिन अब घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। इस बारे में सुरेंद्र काकू ने कहा कि वह जो भी करेंगे, सरेआम करेंगे। वह जनता के कहने पर ही आगामी कदम उठाएंगे। इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं कहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top