खबर आज तक

Himachal

कांगड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में दो युवक किए गिरफ्तार, मामला दर्ज

कांगड़ा पुलिस

जिला के पुलिस थाना कांगड़ा के तहत चोरी के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने रैन बसेरा मिशन रोड, कांगड़ा से कंक्रीट मिक्सर मशीन चोरी करने के मामले में ये गिरफ्तारियां की हैं।

बताते चलें कि कर्ण शर्मा निवासी पुराना कांगड़ा ने पुलिस थाना कांगड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका कंक्रीट मिक्सर चोरी हो गया है। इसके बाद पुलिस थाना कांगड़ा में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में लगी हुई थी। वहीं गत रात

नगरोटा बगवां के घरहाना गांव से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय प्रफुल्ल कुमार और 20 वर्षीय अजय कुमार के रूप पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि क्रंकिट मिक्सर मशीन की चोरी के मामले में कारवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है तथा पुलिस पूछताछ कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top