खबर आज तक

Himachal

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर सीएम सुक्खू ने कहा लोकतंत्र ने ये साबित कर दिया है कि हिंदुस्तान की जनता जब बदलाव करने पर आती है तो बदल देती है

Featured

कर्नाटक में कांग्रेस 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जब चार मई को नगर निगम शिमला के चुनाव परिणाम आने के बाद कर्नाटक गया तो लग रहा था कि वहां पर कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। वहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के नाम पर पूछा। हुबली में जब गया तो वहां लाखों की भीड़ गई। हुबली में भाजपा का गढ़ था। वहां भाजपा के प्रत्याशी ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस को जॉइन किया।

इस लोकतंत्र ने ये साबित कर दिया है कि हिंदुस्तान की जनता जब बदलाव करने पर आती है तो बदल देती है। 1985 के बाद सबसे ज्यादा 24 सीटें कांग्रेस को मिली है। पिछले दस साल से चुनाव चुनाव चिन्ह पर नहीं था। आज कर्नाटक में इतिहास बदलकर नया इतिहास रचा है। कांग्रेस ने कर्नाटक के घोषणापत्र में भी हिमाचल की तरह गारंटियां दी हैं। राहुल गांधी ने ताबड़तोड़ प्रचार किया। वह कर्नाटक के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। सब लोग उनकी खुशी में अपने को शामिल करते हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज यह खुशी का दिन है कि कर्नाटक में बहुत बड़ी जीत हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को शुभकामनाएं कि कर्नाटक में जीत हुई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस जीत की शुरुआत हिमाचल से हुई है। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश को जीता और उसके बाद नगर निगम शिमला को जीता।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, कर्नाटक में बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस की जड़ें बहुत गहरी हैं। इन चुनाव में बहुत बड़ा योगदान सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिया है। आने वाले वक्त में पांच राज्यों के चुनाव में इस जीत का फर्क पड़ेगा। जिस ढंग से राहुल गांधी से व्यवहार किया। वह सारा देश देख रहा है। भाजपा ने बहुत बड़ी धनशक्ति का इस्तेमाल किया। कांग्रेस के कदम अब रुकने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने वाले हैं। भाजपा के साथ लड़ाई सबने लड़ी, जो शरुआत हिमाचल प्रदेश में लड़ी। कर्नाटक में भी हमारा मॉडल अपनाया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top