खबर आज तक

Himachal

एक दिन में 6 डिग्री गिरा धर्मशाला शहर का पारा;  28 से पहुंचा 22, हिमाचल में अंतिम क्षणों में मानसून ने भिगोकर करवाया ठंडक का एहसास

एक दिन में 6 डिग्री

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है होटलों में आक्यूपेंसी

धर्मशाला। यूं तो मानसून ने हिमाचल से 25 सितंबर को विदा लेनी है, लेकिन जाने से पहले एक बार फिर बरसात ने हिमाचल को भिगो डाला है। इस बारिश की खूबी यह रही है कि इसने हिमाचल को ठंडक का एहसास करवा दिया है। तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 26 घंटे में हिमाचल के शहरों में पारे में गिरावट आई है।

अकेले धर्मशाला शहर की बात करें तो सोमवार को यहां का अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दो दिन पहले स्मार्ट सिटी धर्मशाला का पारा 28 डिग्री तक ट्रेंड कर रहा था। आज की बात करें तो सुबह निम्नतम पारा 18 डिग्री दर्ज किया गया है। यानी बरसात की विदाई की औपचारिकता से पहले ठंड का एहसास होने लगा है।

हिमाचल के दूसरे प्रमुख शहरों की बात करें, तो वहां भी पारा गिरा है। राजधानी शिमला का न्यूनतम पारा 15 तो अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिमाचल में मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्मी ऊना में दर्ज की गई है, इस जिला का अधिकतम पारा 31 डिग्री दर्ज किया गया है। भुंतर 27, कल्पा 21, कांगड़ा 23 डिग्री दर्ज किया गया है।

टूरिज्म को फायदा होने की उम्मीद

इस बार बरसात में हिमाचल को भारी नुकसान हुआ है। खराब बात यह है कि हिमाचल से बाढ को लेकर गलत संदेश गया है। सैलानी अभी यहां आने से कतरा रहे हैं। आने वाले दिनों में हिमाचल में पर्यटन को बड़ा उछाल मिलने की उम्मीद है।

विश्व कप मैच लाएंगे पर्यटन

इस बार अक्टूबर में धर्मशाला शहर में पांच वन डे मैच होने हैं। इससे पर्यटन को नए पंख मिलने की उम्मीद है। धर्मशाला में होने वाले पांच वनडे मैंचों के लिए तैयारियां क जा रही हैं। इन मैचों से धर्मशाला में पर्यटन को नए पंख लगेंगे। धर्मशाला में होटल कारोबारियों को पिछले दिनों खूब नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी

सुधीर शर्मा

राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस व विधायक धर्मशाला

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top