खबर आज तक

Himachal

आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ हिमाचल कांग्रेस में शामिल हुए एसएस जोगटा

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एसएस जोगटा ने आम आदमी पार्टी(आप) का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में जोगटा अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल शामिल हुए।

जोगटा इससे पहले आप में प्रदेश प्रवक्ता थे। जोगटा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। एसएस जोगटा करीब तीन साल से आप पार्टी के साथ जुड़े रहे। इससे पहले जोगटा हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top