खबर आज तक

Himachal

आपदा में केंद्र सरकार ने नहीं की हिमाचल की मदद, डा राजेश शर्मा ने भाजपा को सुनाई खरी खरी

आपदा

धर्मशाला। हिमाचल में इस बार बरसात में बड़ी आपदा आई है, केंद्र की मोदी सरकार को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए था। यह बात हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ इसके लिए हिमाचल भाजपा भी बराबर जिम्मेदार है। हिमाचल भाजपा के नेता अपने प्रदेश का पक्ष केंद्र सरकार के समक्ष नहीं रख पाए हैं।

इसी का नतीजा है कि केंद्र में अपनी सरकार होने के बाद भी प्रदेश भाजपा हिमाचल के लिए बड़ा आर्थिक पैकेज नहीं दिला पाई है। मंडी-कुल्लू समेत पूरे प्रदेश में तबाही हुई है, लेकिन केंद्र सरकार ने हिमाचल की कोई मदद नहीं की है। हिमाचल के लोग आपदा से पीडि़त हैं।

हिमाचल भाजपा को केंद्र के समक्ष हिमाचल का पक्ष जोरदार तरीके से रखना चाहिए था, लेकिन भाजपा ऐसा करने में पूरी तरह पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपदा से पीडि़त लोगों की मदद कर रही है। पूरी हिमाचल सरकार आपदा के समय में प्रदेशवासियों की मदद कर रही है।

उन्होंने हिमाचल भाजपा से सवाल किया कि उन्होंने क्यों हिमाचल के लिए केंद्र से बड़ा पैकेज नहीं मांगा। डा. राजेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जो गारंटियां दी हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सरकार व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में काम कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top