खबर आज तक

Himachal

कांगड़ा के ऐतिहासिक किले पर हुआ योग दिवस का आयोजन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की शिरकत।

धर्मशाला : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन कांगड़ा के ऐतिहासिक किले में इसका आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा “पिछले कई सालों से योग एक अंतरराष्ट्रीय आकर्षण का विषय बना है। yoga for humanity इस बार का थीम रहा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के 75 ऐतिहासिक स्थानों पर किसी ना किसी अतिथि की उपस्थिति में आज योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री स्वयं मैसूर में उपस्थित रहे और हम सब लोग यहां कांगड़ा किले में उपस्थित हैं। कोरोना काल के दौरान हमारे देश और दुनिया को को योग ने एक नई दिशा दी है और मानवता को बचाया है। ”

वही लोकसभा सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, हिमाचल प्रदेश सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी सहित कई लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top