खबर आज तक

Himachal

कांगड़ा -चंबा लोकसभा के सांसद किशन कपूर की बेटी की शादी में 6 हज़ार लोगों ने चखी कांगड़ी धाम ।।

कांगड़ा-चंबा से सांसद किशन कपूर की बेटी प्रगति के विवाह समारोह में पॉलिटिशियन, ब्यूरोक्रेट्स व कई पूर्व विधायक और निमंत्रित मेहमान मौजूद रहे। करीबन 6 घंटे तक चली इस पार्टी में 6 हजार के करीब लोगों ने दावत कांगड़ी धाम में खाना खाया। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर उनकी पत्नी रेखा कपूर व बेटे शास्वत कपूर ने आये हुए मेहमानों का स्वागत किया। किशन कपूर ने बेटी प्रगति की शादी सोनीपत के रहने वाले सुरेश गोयल के बेटे करण से की है।

कर्णिका रिसोर्ट में आयोजित शादी समारोह की कांगड़ी धाम में 11 आइटम बनाई गयी थी। जिनमें 8 क्विंटल चावल लगे। जिसे बनाने के लिए पठियार के मशहूर रसोईये संजय मिश्रा के 15 बोटियों ने बनाया था। कांगड़ी धाम को परोसने के लिए करीब 40 युवाओं की टीम व वेटर लगे हुए थे। सुबह 11 बजे शुरू हुई धाम में लगभग 8 हज़ार से अधिक मेहमानों ने दावत में खाना खाया। VVIP लोगों के आने के कारण धर्मशाला-खनियारा सड़क को हाई सिक्योरिटी घेरे में रखा गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व विधायक रविंदर रवि, रविंदर धीमान सहित अनेक बिजनेसमैन व पॉलिटिशियन सांसद किशन कपूर की बेटी प्रगति और दामाद करण को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सुरक्षा मंत्री डोलमा गैरी, डिप्टी स्पीकर डोलमा त्सेरिंग सहित अन्य तिब्बती अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने तिब्बती पारंपरिक सफेद रंग का खाता भेंट कर शादी समारोह की बधाई दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top