खबर आज तक

dharamshala

सेंट्रल यूनिवर्सिटी मुद्दा: आंदोलन से भी गुरेज नहीं करेगी जनता….

सेंट्रल यूनिवर्सिटी मुद्दा

धर्मशाला: धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय संदर्भ हैश टैग 30 करोड़ को लेकर विचार मंथन हुआ। इसकी अध्यक्षता शिक्षाविद डा. विजय शर्मा ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन ऋषि राम भाटिया व सेवानिवृत्त प्रिंसिपल संसार मित्र ने किया।

जनता के आह्वान पर पूर्व विधायक विशाल नैहरिया व भाजपा संगठन के प्रवक्ता संजय शर्मा मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान की। वहीं, दूसरी ओर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तत्कालीन सरकार की स्थिति को स्पष्ट किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस बात पर मंथन किया कि यदि 30 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार जमा नहीं करवाती है, तो विकल्प क्या हैं। साथ ही प्रदेश की राजनीतिक पार्टी हिमाचल जनक्रांति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सरकार से एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से मिलकर वर्तमान परिदृश्य को स्पष्ट करने की बात की।

सभी ने फैसला लिया कि अब इस लड़ाई के लिए जनता को आगे आना होगा, क्योंकि धर्मशाला कमजोर नेतृत्व के कारण विकास की दृष्टि से पिछड़ रहा है। इसलिए इसे दूर करने के लिए जनता को एक संयुक्त मोर्चे पर संघर्ष करना होगा, जिसके लिए सभी ने अपनी सहमती भी जताई।

चर्चा में ये ध्यानाकर्षण किया गया कि यदि सरकार इस पर अड़ियल रवैया अपनाती है तो अब धरना प्रदर्शन, चक्का-जाम, भूख-हड़ताल करने से भी जनता गुरेज नहीं करेगी। आने वाले समय में सरकार को ये तय करना होगा कि वह जनता के पास आकर बात करेगी या नहीं।

सरकार की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए कांग्रेस संगठन के नेताओं और प्रवक्ताओं को चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था।

लेकिन कोई भी कांग्रेस पार्टी का नेता व प्रवक्ता धर्मशाला की जनता का सामना करने का साहस नहीं जुटा पाया। इससे सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। कार्यक्रम में उप-महापौर तेजेंद्र कौर, प्रधान जदरांगल वल्ला, रीता देवी, उपप्रधान सुनील दत्त रोटरी क्लब, लायंस क्लब, जन चेतना, व्यापार मंडल, जनक्रांति, पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन, सेवानिवृत्त महाविद्यालय प्राचार्य एसोसिएशन, जदरांगल संघर्ष समिति, रेहड़ी-फड़ी यूनियन आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से महेश, नितिन, डीके कपूर, सुरेंद्र, रमेश, अभिषेक, कैलाश वालिया, रमेश भट्ट, डीसी पद्दर, सुभाष, संसार मित्र, वाईके डोगरा, बीके कौल, डा. अजय लखनपाल, प्रभात शर्मा, अनिल डोगरा, सत्यपाल सूद, विजय भारद्वाज, अश्वनी कौल, मूल राज शर्मा, सुनील धीमान, मुनीष लूथरा, एसडीओ अनिल शर्मा, सीके खौंसला, विजय जयकारिया, प्रदीप चौधरी, एससी धीमान, रवि डोगरा, मनमोहन सिंह पठानिया, श्रुति पाल शर्मा व अतुल भारद्वाज सहित अन्यों ने भाग लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top