खबर आज तक

dharamshala

व्यवस्था परिवर्तन का एक साल: नए साल पर लाहुल स्पीति की महिलाओं को सीएम सुक्खू का तोहफ़ा, हर माह मिलेंगे 1500 रुपए

व्यवस्था परिवर्तन

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। एक साल पूरा होने के मौके पर धर्मशाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ।

इस समारोह में हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। समारोह के दौरान सभी कैबिनेट मंत्री और हिमाचल कांग्रेस के सभी नेता मंच पर बैठे नजर आए। धर्मशाला में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने ऐलान किया कि नए साल से पूरे लाहौल स्पीति जिले में 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे। यह योजना चरणबद्ध ढंग से सभी जिलों में लागू होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 2.37 लाख महिलाओं को जिन्हें अभी 1100 रुपए मासिक पेंशन मिलती है, उन्हें अगले साल से 1500 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी।

सरकार के रूटीन कार्यों से हटकर कुछ नया करने के लिए हमे कड़े फैसले लेने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2027 तक में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएंगे और साल 2032 तक हिमाचल प्रदेश देशभर का समृद्ध राज्य बनेगा। सीएम सुक्खू ने दोहराया की जनता से जो वादे किए गए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछली बीजेपी सरकार ने हिमाचल प्रदेश का खजाना खाली करने का काम किया। मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की है कि राज्य सरकार जनवरी, 2024 के पहले हफ्ते से दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोबर की खरीद शुरू करेगी। इसके अलावा दुग्ध उत्पादकों से 31 रुपए प्रति लीटर की बजाय 37 प्रति लीटर दूध खरीदा जाएगा।

सुक्खू ने कहा कि वह साल 2024-25 के बजट में कई बड़ी योजनाएं लाने जा रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने 3 गारंटियां पूरी कर दी है।

अगले साल के बजट में 3 और गारंटियां पूरी करने जा रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया कि जनवरी के पहले सप्ताह से ही सरकारी उपक्रम मिल्कफेड अभी किसानों से 31 रुपए में दूध खरीद रहा है, जनवरी से यह दूध 37 रुपए प्रति लीटर खरीदा जाएगा।

सीएम ने प्रति लीटर 6 रुपए बढ़ोतरी का ऐलान किया। सरकार सोलर योजना लाने जा रही है। इसके तहत किसानों को 3 बीघा जमीन देनी होगी और सरकार 30 हजार रुपए प्रति माह देगी।
पहली कैबिनेट में पूरा किया ओपीएस का वादा
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम का वादा पूरा किया।

कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा में चार-चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने का दावा किया था। उनकी सरकार ने चार-चार स्कूल नहीं बल्कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम पहली कक्षा से शुरू करने का फैसला लिया है।

650 करोड़ की स्टार्ट अप योजना लाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 650 करोड़ रुपए की स्टार्टअप योजना लाकर तीसरी गारंटी पूरी की। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को ई-व्हीकल खरीदने के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। यही नहीं बेरोजगार युवाओं के वाहनों को सरकारी विभागों में लगाकर गारंटेड इनकम सुनिश्चित करने के सरकार दावे कर रही है।

20 हजार नौकरियां देने जा रहे

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार 20 हजार युवाओं को रोजगार देने जा रही है, जबकि पूर्व सरकार ने 5 साल में भी 20 हजार नौकरियां नहीं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में आपदा से तबाही हुई। मगर केंद्र से मदद नहीं मिल पाई।
इससे मुख्यमंत्री ने कचहरी चौक से रैली स्थल तक शो निकाला। सड़क के दोनों किनारे खड़े लोगों ने मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर बार हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते है। मगर, जब हिमाचल में सदी की सबसे भीषण आपदा आई तो प्रधानमंत्री ने हिमाचल की आर्थिक मदद नहीं की। राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज लाकर राहत एवं बचाव कार्य किया।

चुनाव आ गए, अब प्रधान मंत्री आएंगे और बोलेंगे हिमाचल मेरा दूसरा घर : राजीव शुक्ला

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आपदा के वक्त हिमाचल नहीं आए। जब लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। जल्द ही पीएम मोदी हिमाचल आएंगे और बोलेंगे कि हिमाचल मेरा दूसरा घर है। उन्होंने कहा कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र को 12 हजार करोड़ रुपए देने है, उसका भुगतान जल्द किया जाए।

भाजपा को विश्वास नहीं सत्ता से बाहर हो गए
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर हुए एक साल हो गया है। मगर, इन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इनके शासन में पेपर लीक, क्रिप्टो करेंसी जैसे घोटाले हुए। अब सड़कों पर उतरकर कांग्रेस सरकार को बदनाम कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top