खबर आज तक

dharamshala

आज रिलीज होगी काव्य वर्षा की शॉर्ट फिल्म ‘ हेवन स्टेयर’ जानिए क्या है ख़ास 

काव्य वर्षा

पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देती है फिल्म

बाथू की लड़ी को भी फिल्माया गया है

मोनिका शर्मा, धर्मशाला 

कई बार हम सब कुछ होते हुए भी जिन्दगी में हार मान लेते हैं परंतु, कविता और कहानी लेखन में नाम बना चुकी काव्य वर्षा की एक और शॉर्ट फिल्म सोमवार को नुरपूर के स्टुडियों में रिलीज होगी। हैवन स्टेयर जिसका ट्रेलर भी लोगों को खूब पसंद आया था।

वहीं अब फिल्म भी दर्शकों को उपलब्ध होगी। यह फिल्म पर्यावरण को नुकसान करने वाले गंभीर विषय पर आधारित है तथा इसमें बाथू की लड़ी के ऐतिहासिक मंदिर और रहस्य्मयी जगह का जिक्र और शूटिंग भी फिल्म में की गई है।

हिमाचल में आने वाले देशी, विदेशी तथा स्थानीय लोगों को यहां घूमने के दौरान पर्यावरण से खिलवाड़ न करने के संदेश पर ये फिल्म आधारित है। हिमाचल की बेटी तथा स्कूली शिक्षा से महरूम दिव्यांग काव्य वर्षा ने विदेश मे भी अपने लेखन का परचम लहराया है!

काव्य वर्षा द्वारा लिखी फिल्म चप्पल अमेरिका के स्टूडेंट वर्ल्ड इक्पेक्ट फिल्म फेस्टिवल में चयनित हो चुकी है। वहीं दुखद पहलू यह कि आर्थिक सहायता तो दूर, प्रदेश में किसी नेता या सामाजिक संगठन ने काव्य वर्षा की आज तक कभी पीठ तक नहीं थपथापाई! अपनी प्रतिभा के दम पर ये युवा लेखिका प्रदेश का नाम विदेशों तक रोशन कर रही है। उसकी फिल्म चप्प्ल भी शोषण के खिलाफ मजबूत संदेश देती है।

शारीरिक परेशानियों के बावजूद इससे दो कदम आगे अपनी कलम के दम पर नाम कमा रही काव्यवर्षा की शॉर्टफिल्म चप्पल सड़कों पर भीख मांगने वाली बेसहारा लड़कियों के साथ होने वाले शोषण पर आधारित है।

इससे पूर्व भी ज्वाली की काव्यवर्षा की 5 शॉर्टफिल्म्स न सिर्फ बनीं , बल्कि अवार्ड भी मिले। बच्चो से भेदभाव तो कभी महिलाओं पर अत्याचार के विरुद्ध कड़ा संदेश देने वाली उनकी शॉर्टफिल्मों में पिल्लो, गुडबाय पापा, संवाद तथा अब चप्पल आदि शामिल हैं।

लोगों को पसंद आएगी फिल्म की कहानी

इसकी लेखिका काव्य वर्षा ने कहा कि टूरिस्ट जहां भी जाएं पर्यावरण का ध्यान रखे और कुडा़ कर्कट तथा प्रदुष्ण न फैलाएं यही संदेश इस फिल्म के माध्यम से लोगो को देने का प्रयास किया गया है।

इसके अलावा धार्मिक स्थलों में गंदगी न फैलाकर देवभूमि की आस्था को ठेस न पहुंचाने का संदेश समाज को दिया गया है। फिल्म की रिलीज से उत्साहित काव्य वषार् ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी कहानी लोगों को पसंद आएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top