खबर आज तक

bilaspur

ईद और बकरीद पर HRTC बस में मुस्लिम महिलाओं को फ्री सफर

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने ईद और बकरीद पर मुस्लिम महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश में ईद और बकरीद पर मुस्लिम महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री बस सेवा की सुविधा मिलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इस बारे निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बताया कि 11 अप्रैल को ईद के दिन मुस्लिम महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में फ्री सफर करने की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में मुस्लिम महिलाओं की आबादी काफी कम है। प्रदेश के चंबा, शिमला, सिरमौर, ऊना और मंडी जिला में मुस्लिम आबादी अधिक है।

ईद और बकरीद पर सुबह से शाम तक यह सुविधा दी जाएगी। बस में इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मुस्लिम महिलाओं को पहचान पत्र दिखाना होगा। ईद और बकरीद पर मुस्लिम महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री बस सेवा की सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी की बसों में यह सुविधा केवल 11 और 17 अप्रैल को दो दिन मिलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top