खबर आज तक

anurag thakur

पहले से कहीं अधिक बहुमत से पुन: सरकार बनाने जा रही भाजपा : अनुराग

पहले से कहीं अधिक बहुमत से पुन: सरकार बनाने जा रही भाजपा : अनुराग

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आज कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। हिमाचल प्रदेश से इस सूची में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर और शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कश्यप का नाम शामिल हैं, जबकि कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र के नाम अगली सूची में जारी किए जाएंगे। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर फिर से विश्वास जताया है और वह इसके लिए पार्टी और जनता का धन्यवाद करते हैं। अनुराग ने कहा कि देश में विभिन्न एजेंसियां चुनाव से संबंधित सर्वे कर रही है और अपने-अपने सर्वे की रिपोर्ट मीडिया में बता रही है। उन्होंने कहा कि वह देश के विभिन्न हिस्सों में जा रहे हैं और लोगों में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारी उत्साह देख रहे हैं। लोग चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और भाजपा पहले से कहीं अधिक बहुमत से पुन: अपनी सरकार बनाने जा रही है।

सीएए को लेकर के विपक्षी दलों के कई नेता जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर के विपक्षी दलों के कई नेता जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, जबकि हमारे पड़ोसी मुल्कों में रहने वाले हिंदू, सिख या अन्य माइनॉरिटी के लोगों को काफी प्रताडऩा सहने के बाद यदि भारत में आने का मौका मिल रहा है तो इसका स्वागत होना चाहिए। यह कार्य कई दशकों से लंबित था, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कई अन्य नेता भी करना चाहते थे, लेकिन अब यह काम मोदी जी के नेतृत्व में होने जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top