खबर आज तक

Accident

Nahan : नगर निगम परिसर की पांचवी मंजिल से लगाई छ्लांग, हालत काफी गंभीर 

Featured

नगर निगम परिसर 

हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर में दिल्ली गेट के समीप नगर निगम परिसर के पांच मंजिला भवन से मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल गुरदेव गांव कुलचंद का रहने वाला बताया जा रहा है और दिल्ली गेट के पास चल रही मिष्ठान की दुकान में हलवाई का काम करता है।

इस दुकान पर वह पिछले चार साल से काम कर रहा था। युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बुरी तरह से घायल है। डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top